यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय लोगों और महिलाओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदा यादव के नेतृत्व में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शंखनाद कर नारेबाजी की और दो घंटे धरने पर बैठने के बाद केंद्रीय रेलमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक पप्पू कुमार को सौंपा।