फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में 67 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में करीब 67 हजार लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। शहर के चीतनाथ और ददरीघाट पर सबसे अधिक भीड़ जुटी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान विष्णु और शिव की आराधना की तथा दान-पुण्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें