फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में एंबुलेंस जांच में पहले दिन 19 का चालान, एक सीज;video

गाजीपुर में निजी और अनधिकृत एंबुलेंस के खिलाफ परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष अभियान के पहले दिन सोमवार को 19 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर एक एंबुलेंस सीज कर बिरनो थाने में निरुद्ध कराई गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) धनवीर यादव के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों और स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) धनवीर यादव ने बताया कि जांच में एंबुलेंस के आवश्यक अभिलेखों और निर्धारित मानकों का अनुपालन देखा गया। अभियान पांच से सात अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान वाहन का पंजीकरण, फिटनेस, निर्धारित मानक और एंबुलेंस के रूप में संचालन की वैधता की जांच होगी। निजी चिकित्सालयों और अस्पतालों से संबद्ध एंबुलेंस का स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर सत्यापन भी किया जाएगा। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि बिना वैध प्राधिकार या अनुमति के संचालन अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि यह अभियान परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एआरटीओ धनवीर यादव, पीटीओ लवकुमार सिंह व आरआई राजभूषण चौधरी समेत विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें