फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में 15 नवंबर की सुबह हुई फाइनेंस कर्मी प्रदीप कुमार की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस हत्याकांड में शामिल 12 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि है कि 15 नवंबर 2026 की सुबह लगभग पांच बजे थाना एका क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर उडेसर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बज्र सिंह की जमीनी रंजिश के चलते पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह यादव और अन्य 12 लोगों के खिलाफ थाना एका में हत्या व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।