फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बप्पा की विदाई में झूमा कमालगंज, बारिश के बीच निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह गणेश महोत्सव के समापन पर गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। पूजन, अनुष्ठान और हवन के बाद जैसे ही गौरीसुत को ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच रथ पर विराजमान किया गया, झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद भक्तों की अटूट आस्था के आगे बारिश फीकी पड़ गई और कानपुर-फतेहगढ़ राज्यमार्ग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पांचालघाट के लिए रवाना हुई इस शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे और पूरे मार्ग में भगवा ध्वज लहराते हुए बप्पा को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें