फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में पिकअप और पीआरवी की भीषण भिड़ंत, तीन पुलिसकर्मी घायल

एटा के सकीट थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी 5588 को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थाने पर दी। सूचना मिलते ही सकीट पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पीआरवी गश्त पर थी, तभी सामने से आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें