फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब सताएगी ठंड! एटा में सीजन का पहला कोहरा, सुबह-सुबह सड़कों पर छाई धुंध

एटा में मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छाया। कोहरे के साथ चलीं हल्की सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। सुबह हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालक लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते नजर आए। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को पहली बार सर्दी का अहसास हुआ। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी गर्म कपड़े पहनकर निकले, वहीं बाइक सवारों ने भी जैकेट और स्वेटर का सहारा लिया। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम रही। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते मौसम में सर्दी का असर बना रहा। सीजन के पहले कोहरे ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें