एटा के सकीट में माैसम में बदलाव से सीएचसी पर मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, सर्दी-जुखाम और खांसी के पहुंच रहे हैं। डॉ. अंशुल महेश्वरी ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां 150-180 मरीज आते थे, वहीं बुधवार को 300- 330 मरीज पहुंचे। सभी मरीज को जांच कर दवाएं वितरित कीं।