फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवजात को किया मां से दूर, बेटी के जन्म के बाद विवाहिता को घर से निकाला; पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

एटा के अलीगंज में बेटी को जन्म देने के बाद विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर आठ दिन की नवजात बच्ची को अपने पास रखने का भी आरोप लगाया है। बच्ची से अलग होने और अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान विवाहिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने चार जनवरी 2026 को सुमित निवासी दाऊद गंज के साथ न्यायालय में विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार बदलने लगा। पांच अक्तूबर को कायमगंज स्थित अस्पताल में ऑपरेशन से उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के करीब आठ दिन बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर सूचना दी और नानी के घर चली गई।रंगोली का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी नवजात बच्ची को अपने पास रख लिया है। बच्ची के संबंध में भी उसे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। उसने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने से ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। उसके सोने के जेवर, रुपये और अन्य सामान भी घर पर ही रख लिए गए। पीड़िता ने पुलिस से नवजात बच्ची को सुरक्षित वापस दिलाने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पति से उसे अपने साथ रखने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें