फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास

हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा और राहत-बचाव की तैयारियों को परखने के लिए रविवार की शाम को पुलिस लाइंस मैदान में एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। प्रदेशव्यापी स्तर पर आयोजित इस मॉक एक्सरसाइज में पुलिस, स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का परीक्षण किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाने, ब्लैक आउट करने, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और आपातकालीन सूचना तंत्र सक्रिय करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन बजाकर सामान्य स्थिति बहाल करने का भी प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की नियंत्रक एम. अरुन्मोली ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई जरूरी है। मॉक ड्रिल से तैयारियों का आकलन करने के साथ कमियों को चिह्नित कर उनमें सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें