फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में मामा-मामी ने किया तील साल की मासूम का कत्ल

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन साल की राधिका की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके सगे मामा दीपक और मामी पूजा को गिरफ्तार किया है। प्लॉट खरीदने के विवाद में दोनों ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को बोरी में बंद कर संदूक में छिपा दिया था। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नगला भूपाल निवासी महेशचंद्र ने 24 अक्तूबर को मलावन थाने में सूचना दी थी कि उनकी तीन वर्षीय धेवती राधिका दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 26 अक्तूबर को बच्ची का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। घटना के पर्दाफाश के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की गई। जांच में बच्ची के मामा दीपक और मामी पूजा की भूमिका सामने आई। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अनुसार, दीपक की बहन सोनी की शादी वर्ष 2020 में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के अगसौली निवासी संजय से हुई थी। वर्ष 2023 में बेटी को जन्म देने के दौरान सोनी की मृत्यु हो गई थी। इसके करीब 15 दिन बाद बच्ची के नाना-नानी उसे अपने घर नगला भूपाल ले आए थे। दिसंबर 2024 में बच्ची के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, सोनी के करीब आठ तोले सोने और चांदी के जेवर नाना-नानी ने राधिका की शादी के लिए सुरक्षित रखे थे। अब वे दिवाली पर बच्ची के नाम एटा में प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे थे। दीपक और उसकी पत्नी पूजा इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश में दोनों ने मासूम की हत्या की साजिश रची। एएसपी ने बताया कि 24 अक्तूबर को पूजा ने दीपक को जवाहर तापीय परियोजना प्लांट पर भेज दिया। इसके बाद कमरे में बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक की बोरी में रखकर संदूक में बंद कर दिया और कमरे पर ताला लगा दिया। दो दिन बाद संदूक खोलने पर शव से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद दोनों ने शव को शहतूत के पेड़ के नीचे फेंक दिया और बोरी को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल प्लास्टिक की बोरी और तौलिया बरामद किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें