एटा के सकीट में गणेश महोत्सव पर नगर में भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से नगर भक्तिमय हो गया। वार्ष्णेय समाज के तत्वावधान में शोभायात्रा का शुभारंभ वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर से दीप प्रज्ज्वलन व आरती के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत यादव, वार्ष्णेय समाज एटा अध्यक्ष सुजीत देव वार्ष्णेय, महामंत्री राजीव गुप्ता,ऑडिटर राजीव सेठ, राजन देव वार्ष्णेय, वीरेन्द्र मोहन, राजेश वार्ष्णेय आदि माैजूद रहे।