फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में चिकित्सा अधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज, पद से हटाया।

एटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार के खिलाफ महिलाकर्मी से अभद्रता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चिकित्सा अधीक्षक उसे अपनी कार में बैठाकर दूसरे रास्ते पर ले गए और अभद्रता की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया पुलिस ने 24 नवंबर को चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है। सीएमओ ने आरोपी चिकित्साधीक्षक को पद से हटा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें