फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में पत्नी और सास की हत्या, बेरहम पति ने इसलिए दोनों को मार डाला

एटा के कस्बा अवागढ़ के यादव नगर मोहल्ले में सोमवार देर रात घरेलू कलह ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास के चेहरे व आंखों पर नुकीली या भारी वस्तु से ताबड़तोड़ प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के समय घर में दंपती के तीन बच्चे भी मौजूद थे। दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उच्चाधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में करीब 35 वर्षीय प्रियंका और उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें