फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डग्गेमार बस चालकों की मनमानी, यात्रियों की जान से खिलवाड़

एटा में डग्गेमार निजी बस चालकों की मनमानी का मामला सामने आया है। चंद रुपयों के लालच में बस संचालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उन्हें बस की छत पर बैठाकर सफर करा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री बस की छत पर बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसे में हादसा होने पर यात्रियों की जान पर बन सकती है। बताया गया है कि वायरल वीडियो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रामेश्वरम रेस्टोरेंट के पास का है। बस में जगह कम होने या अधिक यात्रियों को बैठाने के लालच में उन्हें छत पर बैठाकर यात्रा कराई जा रही थी। बस की छत पर बैठकर सफर करना बेहद जोखिम भरा है। अचानक ब्रेक लगने, बस के अनियंत्रित होने या किसी विद्युत तार की चपेट में आने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें