राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दूसरे दिन भी रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सुबह से जनपदीय ताइक्वांडो और कुश्ती के खेल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों को बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका ने पुरस्कृत किया। ताइक्वांडो बालक वर्ग की अण्डर 33 क्रिग्रा में रित्विक मल्ल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 37 किग्रा में अर्थवपति त्रिपाठी, अंडर 41 किग्रा में अनुज कुमार, अंडर 45 किग्रा में हरदीप मल्ल, अंडर 49किग्रा में आर्दश यादव, ताइक्वान्डो बालिका वर्ग की अंडर 29 किग्रा भारवर्ग में अंशिका प्रजापति, अंडर 33 किग्रा में आराध्या सिंह, अंडर 37 किग्रा में ऋतिका, अंडर 41 किग्रा में वैष्णवी पाण्डेय प्रथम रहीं। अंडर 44 किग्रा में आस्था तिवारी प्रथम रहीं। कुश्ती जूनियर बालक वर्ग के 57 किग्रा भार वर्ग में अमन, 61 किग्रा में आकाश, 70 किग्रा में नीरज यादव, 74 किग्रा में विशाल प्रथम रहे। वहीं 92 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती जूनियर बालिका वर्ग के 46 किग्रा भार वर्ग में अंकिता यादव, 50 किग्रा भार वर्ग में आकृति, 57 किग्रा भार वर्ग में नेहा पटेल, 62 किग्रा भार वर्ग में सौम्या तिवारी और 68 किग्रा भार वर्ग में नेहा गुप्ता प्रथम रहीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव अकरम सिद्दिकी, स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, कमल चौहान, सत्येंद्र कुमार, पूजा सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।