दिवाली पर सजावट और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए फूलमंडी में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार फूलों के साथ पांच रुपये में पैक किया हुआ गाय का गोबर भी बिक रहा है। शहर में गाय पालने वालों की संख्या कम होने से पूजन के लिए गोबर की मांग बढ़ी है। बाजार में वाराणसी से गेंदे और लखनऊ से गुलाब के फूल भी मंगाए गए हैं।