यातायात माह के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर के बस स्टैंड, सुभाष चौक और गोरखपुर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 149 वाहनों का चालान किया गया और दो वाहन सीज किए गए। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज रफ्तार, काली फिल्म और बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया।