अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में बुधवार को उमा जगत निकेतन, संस्कृत नगर, भोगवार, मुगलसराय में भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, एकता, अखंडता एवं कल्याण की कामना की।