फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना के लिए पांच तहसीलों में 4500 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू;video

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत शनिवार को जिले की पांचों तहसीलों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारियों के मार्गदर्शन में संबंधित चार्ज अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया। इसमें करीब 4500 प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जनगणना का द्वितीय चरण एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक आंकड़ों के पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस बार जनगणना में मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल आंकड़े जुटाए जाएंगे। साथ ही पहली बार लोगों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी मिलेगी। इस प्रक्रिया में परिवार के सदस्य स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें