चंदौली जिले के प्रमुख चौराहों में शामिल पड़ाव पर जाम की समस्या अब आम हो गई है। यहां प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी दोपहर बाद भीषण जाम की स्थिति बनी रही। पुलिया से लेकर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया।