कंदवा क्षेत्र के कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में बुधवार रात गया, बिहार से आए कलाकारों ने अत्रि एवं सुतीक्ष्ण ऋषि आश्रम, अनुसूइया संवाद, सूर्पणखा नासिका छेदन और खर-दूषण वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। पंचवटी में सूर्पणखा के प्रसंग पर दर्शक रोमांचित हो उठे।