फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मानसरोवर तालाब पर छठ पूजा की तैयारी तेज; चार सेक्टर में बांटी व्यवस्था

चंदौली के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब पर डाला छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। तैयारियों को लेकर मंगलवार को श्री श्री सूर्यदेव मंदिर मानसरोवर तालाब छठ पूजा कमेटी की बैठक हुई। इसमें पूजा की व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए तालाब क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रत्येक सेक्टर में अध्यक्षों और सदस्यों की टीम गठित कर साफ-सफाई समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में सेक्टर एक की जिम्मेदारी न्यू युवा कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार, युवा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता और सफाई व्यवस्था प्रभारी डब्लू कुमार को दी गई। सेक्टर दो में न्यू युवक अध्यक्ष युवराज कुमार, युवा कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार और सफाई प्रभारी डॉ. बासु को जिम्मेदारी सौंपी गई। सेक्टर तीन की जिम्मेदारी न्यू युवा अध्यक्ष मनजीत सिंह, युवा कमेटी अध्यक्ष हर्ष सिंह और सफाई प्रभारी जितेंद्र प्रताप को दी गई। वहीं सेक्टर चार में न्यू युवा कमेटी अध्यक्ष निखिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें