मानसून की लगातार हो रही बारिश ने जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश शुरू होते ही जिले की 15 से अधिक ग्रामीण और प्रमुख संपर्क सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। कई मार्गों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़कर बिखर गई है और गिट्टियां सड़क पर फैल गई हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इन मार्गों पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है।