पूर्व में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए चकरघट्टा थाना पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने मंगलवार को ग्राम जमसोद और पथरौल के आसपास के पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्र में वृहद कांबिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने दुर्गम इलाकों, पगडंडियों और संभावित छिपने के स्थानों की सघन तलाशी ली। साथ ही पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।