फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों को आग बुझाने का दिया गया प्रशिक्षण

चंदौली जिले के अलीनगर स्थित महिला थाना परिसर में फायर सर्विस मुगलसराय यूनिट की ओर से अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों को आग बुझाने वाले उपकरणों को सही और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना सिखाया गया। ट्रेनिंग के दौरान फायर सर्विस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों को बताया कि आग क्या होती है, यह कितने तरह की होती है और इसे कैसे बुझाया जा सकता है। उन्हें फायर इंस्टीग्युसर और दूसरे शुरुआती आग बुझाने वाले उपकरणों को सही तरीके से चलाने की जानकारी दी गई। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने यह भी बताया कि आग लगने पर क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने आग के हिसाब से सही उपकरण चुनने और शुरुआती स्टेज पर आग को कैसे कंट्रोल करें, इसकी पूरी जानकारी दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद महिला पुलिसकर्मियों में आग से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें