धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार की देर शाम वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने पीडीडीयू नगर के प्रमुख और संवेदनशील बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।