मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे। स्नान सुबह से शुरू होकर दोपहर तक जारी रहा। स्नान ध्यान के साथ श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा विभिन्न मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना की। गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने गंगा में में नाव की सवारी करके तुलसी माता को विदाई दी। महिलाओं ने बरिया घाट, सुंदर घाट, पक्का घाट, बाबा घाट, संकटा घाट, नार घाट, ओलियर घाट, कचहरी घाट और फतहां घाट पर गंगा स्नान किया। बरिया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, रैदानी कॉलोनी स्थित श्री ताड़़केश्वर महादेव मंदिर और सत्ती रोड स्थित बुधेनाथ मंदिर में भी भारी भीड़ थी। इसी तरह ग्रामीण अंचलों में भी गंगा घाटों पर भीड़ रही।