फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा गणिनाथ के पूजनोत्सव में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन; VIDEO

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ओर से नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव मनाया गया। इस मौके पर समाज के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गोष्ठी में समाज के लोगों से एकजुट होने और एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया गया। वहीं, प्रशासन से जिले में बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। सबसे पहले बाबा गणिनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। समाज के लोगों ने बाबा के चित्र के समक्ष शीश नवाकर समाज, देश और विश्व के कल्याण की कामना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें समाज के बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बाबा गणिनाथ के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने मद्धेशिया समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें