वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो को देखते हुए चंदौली में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्सलेन हाईवे की सफाई में 600 से अधिक सफाईकर्मी लगाए गए हैं। वहीं, पिछले दो वर्षों से नियमित सफाई से वंचित चंदासी कोल मंडी की सड़क पर भी सफाई कराई जा रही है। एयर शो के दौरान चंदौली की ओर से 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।