भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के हमीदपुर स्थित मुसहर बस्ती में वनवासी परिवारों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहार की वास्तविक खुशी समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाने में है।