फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को 60 साइकिल, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को बांटीं सिलाई मशीनें

चंदौली में सपा सांसद छोटेलाल खरवार और उनकी पत्नी मुनिया खरवार का जन्मदिन मंगलवार को नौगढ़ स्थित आवास पर सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। केक काटकर दोनों को शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोनभद्र के सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व सांसद रामकिशन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव और चंदौली जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान सांसद और उनकी पत्नी ने छात्राओं को 60 साइकिलें, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। सहायता सामग्री पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके बाद सांसद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल भी बांटे। सांसद ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर को समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करना ही सबसे बड़ी खुशी है। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही उनका संकल्प है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन, दिव्यांगों को आवागमन के लिए ट्राईसाइकिल और असहायों को कंबल वितरित करना उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। समारोह में मौजूद लोगों ने सांसद और उनकी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें