फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे बुलंदशहर, बोले- बूथ का कार्यकर्ता देश का गृहमंत्री बना तो नक्सवाद खत्म हुआ

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बयान दिए। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता देश का गृहमंत्री बनने पर 126 जिलों का नक्सलवाद समाप्त हो जाता है। अखिलेश यादव के एमएलसी चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराता है, सरकार सहयोग करती है। आजम खान पर अखिलेश के बयान पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेंडा भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और लूट है। उन्होंने भाजपा को संगठनात्मक पार्टी बताया, जिसके कार्यकर्ता 365 दिन काम करते हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आरक्षण पर उन्होंने कहा कि आरक्षण अपने हिसाब से काम करता है और सभी सहयोगी एकजुट हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि 2027 में विधानसभा चुनाव एकतरफा जीतेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें