सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 34 स्थित गुलावठी फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 35 वर्षीय नफीस की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नफीस के बुलंदशहर से दिल्ली लौटते समय हुआ, जहां वह वेल्डिंग की ठेकेदारी करता था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नफीस को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।