फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: दूध प्लांट पर बिजली विभाग का छापा, अधिकारी खाली हाथ लौटे; चोरी की सूचना झूठी निकली

बुलंदशहर में सलेमपुर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में अनिल फूड प्रोडक्ट दूध प्लॉट पर बिजली विभाग ने छापा मारा। यह कार्रवाई बिजली चोरी की सूचना पर की गई थी। बिजली विभाग के मुख्य संजीव कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी सिकंदराबाद रवींद्र प्रताप सिंह और पुलिस उपाधीक्षक सिकंदराबाद प्रखर पांडे भी मौजूद थे। जांच के दौरान बिजली चोरी की सूचना झूठी पाई गई। विभाग की टीम ने सोलर सिस्टम के तारों को बिजली चोरी समझ लिया था। झूठी सूचना मिलने के बाद अधिकारी खाली हाथ लौट गए। यह दूध प्लॉट पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी गिरी के पति जगदीश गिरी का है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें