बुलंदशहर के खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के डाबर गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मेरठ मंडल की टीम ने दो दूध डेयरियों पर छापा मारा। पांच घंटे की जांच में टीम की ओर से करीब दस क्विंटल मिलावटी पनीर, 200 किलोग्राम मावा, 175 रिफाइंड टीन, 38 बोरी मिल्क पाउडर व अन्य सामान बरामद किया। जांच में सामने आया कि दोनों डेयरियों से तैयार मावा व पनीर दिल्ली एनसीआर के कई जिलों में सप्लाई होता था।