फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा ओरछी में शनिवार को शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाओं ने दुकान की घेराबंदी की। उनका आरोप है कि पति शराब पीकर घर में मारपीट करते हैं और परिवार की जरूरतों का पैसा शराब में खर्च कर देते हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान पर निर्धारित समय के बजाय 24 घंटे शराब बिकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें