बदायूं के बिसौली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल वैन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों चचेरे-तहेरे भाई थे। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे मदनजुड़ी गांव के पास हुआ।