फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ककोड़ा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में ऐतिहासिक मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। मंगलवार तड़के से ही गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ डुबकी लगाई, पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। सोमवार रात गंगा घाट पर दीपदान भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने मेला क्षेत्र पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें