फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने पितरों के लिए किया तर्पण, कछला घाट पर उमड़ी भीड़

बदायूं में सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गंगा स्नान करने पहुंचे। घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि अमावस्या पर गंगा में स्नान और दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इस दौरान घाट पर तिल, जौ, फूल और कुशा से तर्पण किया गया। कई लोगों ने ब्राह्मणों को भोजन कराकर वस्त्र और दक्षिणा दी। इस दौरान घाट पर मेले जैसा माहौल रहा और फूल-माला, पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही घाट पर गोताखोर भी मौजूद रहे। नगर पालिका की ओर से एक दिन पहले ही घाट पर साफ-सफाई और लाइट के विशेष इंतजाम किए थे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कछला की गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें