बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। हजरतपुर मोड़ रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्राम ग्योति निवासी रघुवीर (60) अपनी भतीजी संध्या (सात वर्ष) और राधा के साथ बकरियां चरा रहे थे। कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से रघुवीर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। रतिराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।