बदायूं में सोमवार को आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने समान कार्य-समान वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की अध्यक्ष विमलेश ने कहा कि उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। शहरी आशा स्वास्थ्य संघ की अध्यक्ष किशनवती ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से उनकी मांगों पर विचार करने की अपील की।