मुजफ्फरनगर के एसडी कन्या इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम-2012 और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने बाल सुरक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। एडीजे अनुराग पंवार ने छात्राओं को पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने छात्राओं को बाल अधिकारों और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी।