बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के किसानों और पुलिस के बीच प्रदर्शन मैदान में टकराव हो गया। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटा दिए और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच काफी हंगामा हुआ। बाद में किसानों का गुट बैरिकेडिंग हटाकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गया।