फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी ने शनिवार को पैदल मार्च निकाला। बावन बीघा से निकला पैदल मार्च रामबाग से होकर नेतानगर पहुंचा। जहां आयुक्त का कार्यकर्ताओं ने पूतला जलाया। कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देश की जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार पिछले 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं। फॉर्म छह में बदलाव को लेकर भी सवाल उठे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान सर्वोपरि है। मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में जनता के मताधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, उपेंद्र कुमार भारती, शबाना खातून, नाजिम अली, मृत्युंजय सिंह टोनी, सरफराज अहमद, संतोष कुमार पाल, संतोष कुमार, राकेश पाल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें