बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की पटरी से अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचएआई की टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम हाइड्रा और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची थी। एक दुकान हटाने को लेकर दुकानदारों और टीम के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने कार्रवाई में पक्षपात और सेटिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाना है तो सभी के खिलाफ समान कार्रवाई की जाए।