छावनी क्षेत्र के देवकली बाबू स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अयोध्या से आए महंत मनमोहनदास के नेतृत्व में अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। समापन के बाद भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से मनुष्य को संकटों से लड़ने की शक्ति मिलती है। उनके सेवा भाव को जीवन में अपनाकर आदर्श मानव बना जा सकता है।