बस्ती रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने फ्लैश मॉब के जरिये लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया। नाटक, गीत और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से संक्रमण से बचाव, जांच के महत्व और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।