बरेली में पिछली साल 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में वांछित आरोपी मोबीन बेग को गिरफ्तार किया गया है। उसे फरीदापुर चौधरी स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आशुतोष शिवम ने बताया कि मोबीन बेग का आपराधिक इतिहास भी है। वह बवाल में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ था।