बरेली के बहेड़ी कस्बा के जाफरी चौराहे के पास बुधवार दोपहर सड़क किनारे एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार, कंकाल करीब एक साल पुराना है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का।